खल्लारी : साईड के लिए हार्न बजाना पड़ गया भारी, दो युवको ने कर दी पिटाई.
खल्लारी में एक व्यक्ति को साईड मांगने के लिए हार्न बजाने पर दो युवको ने पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ग्राम चुरकी निवासी परमेश्वर बरिहा ने पुलिस को बताया कि 01 जनवरी 2022 को रात्रि करीब 08/00 बजे अपने घर से मो.सा. में अपने दादा धनीराम बरिहा के लिये खीर पुडी छोडने के लिए पुराना घर गया था खीर पुडी छोडकर मोटर सायकल से वापस अपने घर आ रहा था। गांव के नारायण साहू के घर के सामने पहुंचा था वहां पर नया साल मनाने के लिये गांव के कुछ लोग इकट्ठा हुये थे। भीड होने से जब वह अपनी मोटर सायकल का हार्न बजाया और वहां पर मौजुद लोगों को रास्ता छोड दो कहा इतने मे वहां पर मौजुद लेखराम बरिहा एवं गिरधर ध्रुव ने तुम कौन होते हो रास्ता से हट जाओ कहने वाला कहकर गंदी गंदी मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे जब उसके द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर दोनो ने ज्यादा बोलोगे तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये लेखराम बरिहा एवं गिरधर ध्रुव ने हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा लेखराम बरिहा ने अपने हाथ में पहने चुडा से उसके सिर को मारा है जिससे उसके सिर में चोंट आकर खुन निकल रहा है। घटना को वहां पर मौजुद जयलाल साहू एवं ईश्वर पटेल देखे सुने व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.