बागबाहरा : घर के सामने रखी मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के सामने रखी मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है. जहां चोर घर के सामने रखे दो पहिया वाहन को चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत राम कुमार साहू ने थाने में की है.

वार्ड नं 04 का निवासी राम कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने आने-जाने के लिए एक मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GH 7929 को वर्ष 2017 में खरीदा था इसके अलावा उसके घर में अन्य दो मोटर सायकले भी है जिन्हें वह लोग बारी-बारी से चलाते है। वे लोग उसके उक्त मोटर सायकल को प्रति दिन शाम को उसके घर के ठीक सामने के हाल में खडी करते है. 29 दिसम्बर 2021 के शाम को ही रोज की भांति तीनों मोटर सायकलो को खडी किये थे। 30 दिसम्बर 2021 को जब वह प्रात: 07 बजे सो कर उठा तब हाल में तीनों मोटर सायकल थी। इस समय उसकी पत्नी झाडू पोछा करने के लिए सामने की मेन गेट को खोली बाकि घर के लोग आंगन तरफ धूप ताप रहे थे। वह प्रात: 09/00 बजे स्कूल जाने के लिए निकला तो वहां उसकी मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GH 7929  नही था। वह घर के कोई और सदस्य मोटर सायकल को ले गये होगें कहकर दूसरी मोटर सायकल से स्कूल गया। शाम करीब 04:00 बजे वे सभी लोग घर आये तब एक दूसरे को पुछने पर उक्त मोटर सायकल को किसी के द्वारा नही ले जाना बताये तब उसे उसकी मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GH 7929 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने का पता चला कि उसके घर के मेन गेट खुला होने एवं घर के सभी सदस्य घर के अन्दर आंगन तरफ होने से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के सामने हाल में खडी मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक CG 06 GH 7929 कीमती करीबन 15000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें