तुमगाँव : 07 साल की मासूम को हाईवा ने रोंदा.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम जलकी में 02 जनवरी के दिन हाईवा के चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार साहू ने बताया कि 02 जनवरी 2022 के दोपहर करीबन 01.30 में घर में था उसी समय घर के बाहर रोड में हो हल्ला की आवाज आ रहा था तब वह घर से बाहर निकलकर देखा तो विजय कुमार साहू के दुकान के सामने रोड में हाईवा क्रमांक CG 06 GL 9445 के चक्का में एक बच्ची दबी हुई थी दबने से बच्ची की मृत्यु हो गई थी एवं उनका शरीर क्षत विक्षत हो गया था नजदीक जाकर देखा तो मृतिका उसकी भतीजी कुमारी हिमानिया साहू उम्र 7 साल थी वहां पर पहले से उपस्थित रामकुमार साहू, राजेश कुमार साहू, बसंत कुमार साहू, कुंजबिहारी साहू को घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि हाईवा क्रमांक CG 06 GL 9445 के चालक द्वारा अपने हाईवा वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बच्ची हिमानिया साहू को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे हाईवा के चक्का में दबने से मौके पर ही मौत होना बताये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.