पिथौरा : सियानी कर रहा हैं कहने पर आवेश में हाथ मुक्का से मारपीट कर पहुंचाया चोंट.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम बरतुंगा में गांव के मिटींग में एक व्यक्ति ने आवेश में आकर हाथ मुक्का व जान से मारने की धमकी देने वाले पर मामला दर्ज करवाया गया है.
अगनुराम रात्रे ने पुलिस को बताया कि 02 जनवरी 2022 के रात करीबन 09 बजे खाना खाकर गांव के भागवत चौरा में मीटिंग में गया था मीटिंग इकट्ठा नही हुई थी तब वह गुटखा खाने मनोहर देवांगन का दुकान चला गया था वापस आने के बाद मीटिंग के सामने दो तीन लोग उपस्थित थे तब वह बोला कि गांव में मंडई है नंदम यादव सियानी कर रहा है इतने में आवेश में आकर नंदम यादव उसके कालर पकडकर अश्लील गाली गालौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा मारपीट करने से उसके होठ, गाल में चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.