तुमगाँव : पुरानी वाद विवाद की बात को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

तुमगाँव : पुरानी वाद विवाद की बात को लेकर मारपीट.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम गढसिवनी मे पुरानी वाद विवाद की बात को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कृष्ण कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 02 जनवरी 2022 को उसका लड़का राहूल साहू उसे बताया कि बीती रात 01 जनवरी 2022 के रात्रि करीबन 08 बजे बाजार चौक ग्राम गढसिवनी में अपने दोस्त अजय टोण्ड्रे और बिरेन्र्ह टोण्ड्रे के साथ खडा था तभी उसी समय गांव के आशीष कुमार ध्रुव, अनिष ध्रुव, फ्रांसिस साहू आये और उसे पुरानी वाद विवाद की बात को लेकर तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया एवं फ्रांसिस साहू अपने हांथ में रखे डण्डा से उसके साथ मारपीट किया. मारपीट करने से उसके पीठ, गले एवं दाहिने जांघ में चोंट आई बताया बीच बीच बचाव करने आये अजय टोण्ड्रे और बिरेन्द्र टोण्ड्रे को भी आशीष कुमार ध्रुव, अनिष ध्रुव, फ्रांसिस साहू ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें