बागबाहरा : फायनेंस आफिस के पास से मोटर साइकल चोरी.
बागबाहरा के भारत फायनेंस आफिस के सामने से खड़ी बाइक चोरी हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी है।
निर्मल कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 15 दैहानीभाठा बागबाहरा में रहता है । भारत फायनेंस कंपनी में काम करता है. 28 दिसम्बर 2021 को वह अपने मो0सा0 HF डिलक्स क्रमांक CG 13 UJ 8434 से अपने निवासी दैहानीभाठा बागबाहरा से भारत फायनेंस आफिस FCI गोदाम के सामने करीब 06/30 बजे गया और अपने मो0सा0 HF डिलक्स को भारत फायनेंस आफिस के सामने खडी कर मो0सा0 को लाककर आफिस अंदर गया करीब 40 मिनट बाद आफिस से बाहर निकल कर देखा तो उसकी उक्त मो0सा0 काला एवं लाल कलर का HF डिलक्स क्रमांक CG 13 UJ 8434 कीमती 25,000 रूपये का नही था. कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.