खल्लारी : जमीन संबंधी को बात को लेकर तीन लोगो ने की पिटाई.  - CG Sandesh

खल्लारी : जमीन संबंधी को बात को लेकर तीन लोगो ने की पिटाई.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम हिच्छा में जमीन संबंधी को बात को लेकर तीन लोगो ने की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संजीव चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि ग्राम हिच्छा में 03 जनवरी 2022 को दोपहर 1.30 बजे सुरेश सेन अपने खेत में सीमांकन कराने गया था जो आसपास के खेत वाले किसान एवं गांव के कुछ लोगो एवं उसे भी बुलाये थे। वह सुरेश सेन को जमीन संबंधी बैनामा दिखाने को बोला तो वह मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए सुरेश सेन और उसका लडका राजेन्द्र सेन व सुरेश सेन का नाती अमर्त्य सेन तीनो मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे उसके बांए गाल पर, बांए हाथ के उंगली में चोट आकर दर्द हो रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें