बागबाहरा : मोबाइल दुकान से 47 हजार की चोरी. - CG Sandesh

बागबाहरा : मोबाइल दुकान से 47 हजार की चोरी.

बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर में मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

घनश्याम मिर्धा ने पुलिस को बताया कि उसका एक मोबाइल दुकान मुनगासेर के बाजार चौक बस स्टैण्ड के पास है। जिसे वह प्रतिदिन प्रात: 09:00 बजे खोलकर रात 10:00 बजे तक मोबाइल बिक्री एवं रिपेयरिंग का काम करता है. 31 दिसम्बर 2021 को दिन भर काम करने के बाद रात्रि 10:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर गया था। दूसरे दिन 01 जनवरी 2022 के प्रात: 06:30 बजे उसे गांव का जालेश्वर चंद्राकर फोन कर बताया तुम्हारे दुकान के शटर का ताला टुटा पडा है आकर देख लो बोलने पर वह तत्काल गांव के जितेन्द्र साहू के साथ आकर देखा कि उसके दुकान के शटर का दोनों ताला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड कर वहीं गिरा दिया था एवं शटर करीब 02 फिट ऊपर उठा दिया था। वे लोग शटर को उठाकर अन्दर जाकर देखे तो अन्दर में रखे सामान बिखरा पडा था दुकान के सामने के रेक में रखे 05 नग स्पीकर कीमती करीब 1500/रूपये, 10 नग वायरलेस हेडफोन कीमती करीब 2000/रूपये, 02 नग की-पेड फोन Itel कम्पनी का कीमती करीब 2000/ रूपये, 02 नग की-पेड फोन चाईना कम्पनी का कीमती करीब 1600/ रूपये एवं सामने के काउन्टर में रखें 02 नग सैमसंग कम्पनी का J7 मोबाइल कीमती करीब 10000/रूपये, 01 नग सैमसंग कम्पनी का J2 मोबाइल कीमती करीब 2000/रूपये, 02 नग Redmi 4 एवं 4a कीमती करीब 4000 रूपये, 01 नग LAVA कम्पनी का मोबाइल कीमती करीब 1500/रूपये एवं पुरानी ईस्तेमाली मोबाइल 01 नग VIVO Y71, 01 नग सैमसंग J4प्लस, 01 नग J1 सैमसंग , 01 नग realme one कुल कीमती 4500/रूपये, पीछे के रेक में रखें 03 नग पावर बैंक कीमती 3000/रूपये, 20 नग चार्जर हेडफोन कीमती करीब 4000/रूपये, 10 नग बैटरी कीमती करीब 5000/रूपये, 01 नग माइक्रोस्कोप कीमती करीब 2000/रूपये का सामान नही था। 01 नग चाईना कम्पनी की-पेड मोबाइल के खोखा से मोबाइल को निकाल कर खोखा को बाहर फेंक दिया था. अज्ञात चोर 31 दिसम्बर 2021 के 22:00 बजे से 01 जनवरी 2022 के 06:30 बजे के मध्य उसके दुकान के शटर के ताला को तोडकर शटर को 2 फिट उठाकर अन्दर प्रवेश कर उसके दुकान में रखे नई मोबाइल एवं रिपेयरिंग हेतु रखें पुराने मोबाइल एवं अन्य सामान कुल जुमला कीमती 47100/रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें