बागबाहरा : बाइक की ठोकर से साइकल सवार घायल.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मुनगासेर पंचायत भवन के सामने बाइक ने साइकल सवार को मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राण बरिहा ने पुलिस को बताया कि 01 जनवरी 2022 को वह अपने घर से अपनी हिरो सायकल में मुनगासेर बस्ती बाजार जा रहा था कि करीबन शाम 05/30 बजे वह पंचायत भवन के सामने पहुंचा था कि उसी समय विपरीत दिशा बस्ती तरफ से हीरो पेशन प्रो क्रमांक CG 04 JF 4872 का चालक अपनी मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से उसके सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वह अपने सायकल सहित नीचे गिर गया जिससे उसके बांये कलाई, दोनो घुटना एवं पसली में चोटे आयी है। एक्सीडेन्ट से उसका सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस समय नरतोरी का नाथूराम पाण्डे उसे उठाकर उसके घर छोडने आया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.