छत्तीसगढ़ में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मरीज - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मरीज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज एक पीड़ित कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट का मिला है। बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन ("Omicron" B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें