खल्लारी : जमीन सीमांकन के लिए बुलाने पर की मारपीट. - CG Sandesh

खल्लारी : जमीन सीमांकन के लिए बुलाने पर की मारपीट.

खल्लारी थाना क्षेत्र के जराहीखार, ग्राम हिच्छा में जमीन सीमांकन के लिए बुलाये जाने पर चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

राजेन्द्र सेन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लभरा खुर्द थाना जिला महासमुंद में रहता है, तथा जैविक खाद विक्रेता का कमा करता है.

राजेंद्र ने बताया कि उसने अपने पैतृक गांव हिच्छा में हेक्टेयर का त्रुटी सुधार सीमांकन हेतु तहसीलदार बागबाहरा को आवेदन दिया गया था, जिस पर दिनांक 03 जनवरी 2022 को संबंधित हल्का पटवारी अरविंद साहू एवं राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में मौके पर सीमांकन का कार्य हेतु संतोष चन्द्राकर को हल्का पटवारी द्वारा ग्राम कोटवार दिनदयाल के द्वारा बुलाया गया था एवं सीमांकन कार्य किया जा रहा था.

इसी दरम्यान करीबन दोपहर करीबन 1.30 बजे संतोष चन्द्राकर, रेवाराम साहू, कार्तिक राम साहू, संजीव चन्द्राकर वहां पर आये और मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते तुम कौन होते हो जमीन का नाम करवाने वाले करते जान से मारने की धमकी देते हुये राजेंद्र सेन को मारपीट करते हुये धकेल दिये जिससे वह जमीन पर गिर गया व चोंट आयी. घटना को राजेन्द्र के पिताजी सुरेश सेन,  बेटा अमर्त्य सेन, धनेन्द्र धीवर, संतोष साहू घटना को देखे व सुने है बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजीव चन्द्राकर , संतोष चन्द्राकर, रेवाराम साहू और  कार्तिक राम साहू पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें