बागबाहरा  : मकान से स्टील चादर एवं 15 फिट का लोहे का पाईप चो... - CG Sandesh

बागबाहरा : मकान से स्टील चादर एवं 15 फिट का लोहे का पाईप चोरी.

बागबाहरा थाना अंतर्गत सिलाबडेरा में ‍निर्माणधीन मकान से स्टील चादर एवं 15 फिट का लोहे का पाईप चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अंकित ने पुलिस को बताया कि कृर्षि व सामाज सेवा का कार्य करता है । 06 जनवरी 2022 को सुबह करीब 11:00 बजे वार्ड नं 09 सिलाबडेरा में नवनिर्माण मकान को देखने गया था जिसमें नया शेड के साथ साथ पीछे की ओर घेरा किया है. 06 फिट ऊचाई का टीन जो कि लगभग 300 फिट तक लगा हुआ है। उसमें से दो तरफ का रास्ता तार से घिरा हुआ है व एक तरफ स्व.गजेन्द्र तिवारी जी की जमीन की बडी मेड से सुरक्षित है। स्व.गजेन्द्र तिवारी जी के जमीन के बगल से लगा हुआ है। वह करीब शाम 04:00 बजे पुन: नवनिर्माण मकान को देखने गया तो देखने गया तो बाऊन्ड्री घेरा में लगे दो नग टीन की चादर जिसका साईज 6 X 4 एवं एक डेढ इंच का 15 फिट लम्बा पाईप कीमती करीब 3000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा पीछे से आकर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें