बागबाहरा : चखना सेन्टर में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 07 जनवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि टेकेश्वर कुमार साहू मुनगासेर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द अपने चखना सेन्टर ग्राम खण्डादरहा में लोगों को शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ टेकेश्वर कुमार साहू के चखना सेन्टर पहुंचा । जहा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। चखना सेन्टर में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम टेकेश्वर कुमार साहू पिता किशोर कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन मुनगासेर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया । आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा स्पेशल पौवा वाली शीशी में करीबन 20-20 एमएल शराब भरी हुयी 20-20 रूपये जुमला कीमती 40 रूपये, 10नग डिस्पोजल की खाली गिलास एवं 10 नग गोवा स्पेशल पौवा वाली खाली शीशी को जप्त किया गया।
इसी तरह बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि जागेश्वर धीवर साल साकिन मुनगासेर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द अपने चखना सेन्टर ग्राम खण्डादरहा में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ चखना सेन्टर पहुंचने पर पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। चखना सेन्टर में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम जागेश्वर धीवर उम्र 35 साल साकिन मुनगासेर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा स्पेशल पौवा वाली शीशी में करीबन 30-30 एमएल शराब भरी हुयी 25-25 रूपये जुमला कीमती 50 रूपये, 05 नग डिस्पोजल की खाली गिलास एवं 05 नग गोवा स्पेशल पौवा वाली खाली शीशी को जप्त किया गया । आरोपीयो का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।