महासमुन्द : मंदिर के दान पेटी का ताला तोड कर पांच हज़ार की चो... - CG Sandesh

महासमुन्द : मंदिर के दान पेटी का ताला तोड कर पांच हज़ार की चोरी.

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड न0 9 रमन टोला में मंदिर के दान पेटी का ताला तोड कर पांच हज़ार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 9 रमन टोला मचेवा महासमुन्द मे रहता है, नगर पालिका से रिटायरमेंट होकर अभी वर्तमान में रमन टोला मे स्थित गौरी शिव मंदिर समिति का अध्यक्ष है । उस मंदिर का देख रेख पूजा पाठ रितेश मिश्रा करते आ रहा है, रितेश मिश्रा द्वारा 06 जनवरी 22 को सुबह 07 बजे घर आकर बताया कि मंदिर को विगत दिनांक 05 जनवरी 22 के रात्रि में पूजा पाठ कर ताला लगाकर घर चला गया था, सुबह आकर देखा तो मंदिर का ताला टुटा था, अंदर अज्ञात चोर घुस कर मंदिर मे रखे दान पेटी का भी ताला तोड कर दान पेटी मे रखे चिल्लहर पैसे 5000 रूपये को चोरी कर ले गया है। वह मंदिर प्रागण मे जाकर देखा तो मंदिर का चैनल गैट और पिछे के राड को तोड कर अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर दानपेटी मे रखे चिल्लहर पैसो को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें