लघु शोध की स्पर्धा  – रमेश कुमार सोनी का अनूठा आयोजन  - CG Sandesh

लघु शोध की स्पर्धा – रमेश कुमार सोनी का अनूठा आयोजन

बसना , ‘ विद्यार्थियों के लिए सबक सीखने का सबसे बड़ा माध्यम किसी विषयवस्तु को स्वयं करके देखना होता है , महज किताबी ज्ञान लम्बे समय तक स्मृति में नहीं रह पाती , वैसे भी विज्ञानं के छात्रों के लिए - आओ करके सीखें विधि ही सर्वोत्तम होती है | विद्यालयीन समय से अतिरिक्त समय निकाल कर , पाठ्यक्रमों के दुरूह विषय वस्तु को समझने – समझाने की सही विधि प्रोजेक्ट बनाकर उसका अध्ययन करना श्रेष्ठ होता है जिसे रमेश कुमार सोनी ब्याख्याता ने वर्षों की तरह इस बार भी अपनाया है आपका यह कार्य एवं समर्पण अनुकरणीय है | उक्ताशय के उद्गार प्राचार्य – के.सी.साहू ने शालेय प्रोजेक्ट ओलंपियाड के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण करते हुए ब्यक्त किये |


ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से छात्रों को ऐसा करने के लिए आप स्वयं मार्गदर्शन देते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने पुरस्कार भी स्वयं के व्यय से प्रदान करते रहे हैं | जीवविज्ञान विभाग में कुल २७ छात्रों ने इसमें भाग लिया तथा उन्होंने इस अवसर पर अपने – अपने लघु शोध कार्यों का प्रदर्शन करते हुए शिक्षक को संतुष्ट किया | इसके विषय इस प्रकार थे – जैव अभियांत्रिकी ,मलेरिया , सिकल सेल एनीमिया , एड्स , कैंसर , ई.सी.जी. , कुष्ठ रोग , रक्तदान एवं रक्त समूह , अंग प्रत्यारोपण , कुपोषण , मधुमेह , रेशम उत्पादन एवं कीट पालन , ओपरेशन फ्लड , टीकाकरण , परंपरागत पेयजल स्रोत का संरक्षण तथा उसका महत्व , विलुप्त प्रजातियों का अध्ययन , औषधीय पादपों का अध्ययन छ.ग. के स्थानीय सन्दर्भ में |  


छात्रों ने दो माह के अथक प्रयास से इसे पाठ्य सामग्री , सीनियर छात्रों से मदद , इन्टरनेट का सहयोग , समाचार पत्रों के समाचार तथा स्थानीय वैद्य , शास.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के – डॉक्. जे.पी.प्रधान , डॉक्. कोसरिया ,डॉक्. मलिक , अग्रवाल नर्सिंग होम – बसना , ओम पैथोलॉजी एवं सुनील वैष्णव – फार्मासिस्ट |  इसमें विजेता इस प्रकार रहे ; प्रथम – टेकराम साव [अंग प्रत्यारोपण ], द्वितीय – लुकेश देवांगन [जैव अभियांत्रिकी ] ,तृतीय – नीलेश साव  [ई.सी.जी. ] एवं सांत्वना स्थान – भजन प्रसाद निषाद , कमल राज पोर्ते तथा राजेश पारेश्वर को मिला |  


अंग्रेजी विषय की क्लिष्टता को समझाने किये गए प्रोजेक्ट स्पर्धा के अच्छे परिणाम मिले | इसमें कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों को एसे रायटिंग , लैटर ,एप्लीकेशन , एंटोनिम्स – सिनोनिम्स एवं अपने लेखक को जानिए पर आधारित प्रोजेक्ट दिए गए ; जिसमें प्रथम – जितेन्द्र पटेल , द्वितीय –मोह.अल्ताफ रजा तृतीय – लव कुमार पोर्ते तथा संदीप श्रीवास्तव एवं अनिश कुमार दिवाकर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया | उक्त सभी छात्रों को प्राचार्य ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान की हैं |  






author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें