पिथौरा : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक व्यक्ति गिरफ्तार.
पिथौरा पुलिस को 08 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एनएच 53 कसहीबाहरा के पास किनारे में यादव ढाबा में एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मौका में पहुंचकर दबिश दिया जहां एक व्यक्ति यादव ढाबा के पास लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकडा गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर पकडे गये व्यक्ति को नाम पता पूछने पर अपना नाम टिकेश्वर यादव पिता पुनुराम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी कसहीबाहरा थाना पिथौरा का होना बताया. आरोपी के कब्जे से 02 नग सफेद रंग की झिल्ली पाऊच, 02 नग कांच का गिलास जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें