तेन्दूकोना : खेत से 02 HP का सम्बरसिबल पंप चोरी. - CG Sandesh

तेन्दूकोना : खेत से 02 HP का सम्बरसिबल पंप चोरी.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम फिरगी मे खेत से 02 HP का सम्बरसिबल पंप चोरी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

देवराम देवांगन ने पुलिस को बताया कि ग्राम फिरगी मे फिरगी छुईया रोड किनारे बड़े दादर खार ग्राम फिरगी मे मेरा करीब 2 एकड़ कृषि भूमि है जिस पर वह कृषि करता है । करीब 01 वर्ष पूर्व वह अपने खेत मे 02 HP का सम्बरसिबल पंप पावर टी./पी. कम्पनी का एवं केबल लगाया था 07 जनवरी 2022 को सुबह करीब 10/00 बजे अपने लड़का तिलक देवांगना के साथ ग्राम जुनवानी जा रहा था, रोड़ किनारे अपने खेत के पास पहुंचा तो देखा कि उसके खेत मे बोर का प्लास्टिक पाईप पड़ा हुआ था। वह और उसका लड़का और गांव का ठाकुर सिंह खेत मे जाकर देखे तो बोर मे लगा सम्बरसिबल पंप 02 HP का एवं केबल करीब 100 फीट कुल कीमती करीब 8000/- रूपये नही था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें