7 क्विंटल मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 करोड़ 40 लाख रुपयें की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफतार
महासमुंद पुलिस 1 करोड़ 40 लाख के गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ये आरोपी आयशर 06 चक्का ट्रक में पुलिस को चकमा देने के लिये कबाड़ी समान के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे.
जिले की कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये हरियाणा व दिल्ली की ओर जाना वाला है.
जिस पर तत्काल कार्यावाही करते हुए महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही थी, तभी खरियाररोड़ की तरफ से 01 आयशर की 06 चक्का ट्रक क्रमांक HR 74 A 6560 महासमुन्द की ओर आ रही थी.
मुखबिर सूचना अनुसार एक आयशर ट्रक टेमरी नाका के पास पहुंचा जिसे टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया.
इस वाहन में दो आरोपी रिजवान सक्का पिता बसरूद्दीन सक्का उम्र 20 वर्ष जिला मेवात हरियाणा तथा निजाकत सक्का पिता रधुवीर सक्का उम्र 28 वर्ष को ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर आरोपी पुलिस को टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे.
जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. जिसमे वाहन में गोभी कबाडी समान से पुरा भरा हुआ था.
पुलिस द्वारा संदेह होने पर सामन को हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से कबाडी समान भरा हुआ था कबाडी समान को हटाने के बाद नीचे बोरीयों भरा हुआ मिला, जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला.
पुलिस ने बताया कि वाहन में कुल 28 प्लास्टिक बोरीयों में 700 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला. वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मेवात, हरियाणा ले जाना बताये. आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही किया जा रहा है.
आपको बता दें कि यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, महासमुंद विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू के निर्देशन मे एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा कपिल चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सउनि शिवप्रसाद , प्रआर जागेश्वर ठाकुर आर. कृष्णा पटेल, हरीश साहू, योगेश ध्रुव, कुलेश्वर साहू, विकास साहू के द्वारा की गई.