दर्दनाक हादसा : 2 ट्रैक्टर में भिडंत से 2 लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर रुप से जख्मी
जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो ट्रैक्टर में भिडंत से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही 5 लोग घायल हो गए हैं. मयाली डैम से पिकनिक मना कर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुलदुला के पास सड़क हादसा हुआ है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है. घायलों को दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने पुष्टि की है.
अन्य सम्बंधित खबरें