महासमुन्द : मोर्निंग वॉक पर जा रहे है व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, हालत गंभीर.
महासमुन्द थाना अंतर्गत शासकीय हाई स्कुल बेलसोण्डा के पास मोर्निंग वॉक पर जा रहे है व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, हालत गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अरूण चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी 22 के प्रात: 05.30 बजे करीब वह तथा उसका भाई चेतन कुमार चन्द्राकर एवं खेमराज यादव तीनो मार्नीग वाक पर घर से निकल कर एनएच 353 शासकीय हाई स्कुल बेलसोण्डा के सडक किनारे मार्नीग वाक पर जा रहे थे उसी समय महासमुन्द की ओर से मोटर सायकल क्र0 CG 06 GE 0177 का चालक काफी तेज एव लापरवाही से अपने मोटर सायकल को चलाकर उसके भाई चेतन कुमार चन्द्राकर को पीछे से जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे चेतन के सिर के सामने, सिर के पिछे तथा बाये पैर मे चोट आई है जिसे जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज के लिये लेकर आये, जहा से अकाल पुरख में सिटी स्केन कराने लाकर भर्ती किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.