महासमुन्द : पुरानी रंजीश को लेकर चाकू से हमला कर पहुचाया चोट... - CG Sandesh

महासमुन्द : पुरानी रंजीश को लेकर चाकू से हमला कर पहुचाया चोट.

महासमुन्द अंतर्गत एकता चौक के पास पुरानी रंजीश को लेकर चाकू से हमला कर पहुचाया चोट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

मोहम्मद जावेद ने पुलिस को बताया कि वह नयापारा मदरसा में हाफिज है. 09 जनवरी के दिन वह चावला पैलेस से खाना खाकर अपने घर जा रहा था कि तुमगांव रोड एकता चौक के पास दोपहर करीब 03.30 बजे पहुचा था, उसी समय पिछे से सोहैल कुरैशी आकर पुरानी रंजीश को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहा था। जब उसके द्वारा गाली गलौज करने से मना किया गया तो सुहैल कुरैशी अपने हाथ मे रखे चाकू जैसे औजार से उस पर हमला किया जिससे उसके बांये गाल के पास मारा जिससे वह अपने आप को बचाया उसके बाये गाल मे चोट आई आयी है, घटना को उसके साथ पीछे पीछे खाना खाकर आ रहे मदरसे एवं सामाज के लोग देखे सुने है, उसके द्वारा बचाव के लिये चिल्लाने पर वह वहा से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें