स्वस्थ तन स्वस्थ मन योजना से सुदूर आश्रम के विद्यार्थियो का हो रहा स्वास्थ्य परिक्षण
छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वर्ष २००७ से प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अजाक विभाग में नारायणपुर के सुदूर छात्रावास व् आश्रम शालाओ के विद्यार्थियो के नियमित स्वास्थ्य परिक्षण हेतु अनुबंधित चिकित्सक स्वस्थ तन स्वस्थ मन योजना के तरह दे रहे लाभ l
सोनपुर , कोंगेरा , हतलानर , कंदाडी जैसे बालिका आश्रमों में सेवा दे रही डॉक्टर जयश्री ने बताया कि ये जिले के ऐसे आश्रम है जो स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिक दूरी में स्थित है इसलिए इन आश्रमों से संवेदनशीलता के कारण स्थानीय ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता , सरपंच , सचिव , ग्राम रोजगार सहायक , पटवारी के सहयोग ले सकने हेतु वह कलेक्टर महोदय नारायणपुर से आदेशित है l

डॉक्टर जयश्री ने बताया कि वे सहायक आयुक्त श्री संजय चंदेल के दिशानिर्देश में प्रतिमाह कम से कम 2 बार बालिका आश्रमों का निरिक्षण जरुर करती है और आश्रमों से प्राप्त दवाइयों या गेनेरिक दवाइयों का ही उपयोग करती है l स्वास्थ्य पंजी में अस्वस्थ्य बच्चो कि जानकारी अंकित करना तथा रेफ़र हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर भेजना अनिवाय होता है l
आश्रम अधीक्षिका के समन्वय से यथा संभव वे अवकाश दिनों में स्वास्थ्य परिक्षण करती है l

अन्य सम्बंधित खबरें