सरायपाली : अवैध रूप से रखी 44 लाख की लकड़ियाँ जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध रूप से रखी 44 लाख की लकड़ियाँ जप्त

सरायपाली ने 10 जनवरी 2022 को जरिये मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ रोड सरायपाली में सजन अग्रवाल के गोदाम में अवैध रूप से रखी लकड़ियां जप्त की है.

पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये स्थान जाकर रेड किया गया. जहाँ  सजन अग्रवाल के पुत्र नीलेश अग्रवाल द्वारा उक्त गोदाम को अविनाश उर्फ सन्नी चावला को किराए में देना बताया, जिस परिसर से कुल्लू प्रजाति की लकड़ी वजनी करीब 20.5 टन कीमती करीब 25,67,500 रुपये तथा तेंदू प्रजाति की लकड़ी वजनी करीब 18 टन, कीमती करीब 18,09,000 रुपये, जुमला 43,76,500 रुपये को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. में कार्यवाही किया गया.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, आरक्षक 251 अनिल मांझी, 249 चंद्रमणि यादव, 573 हितेंद्र भारगे, 50 राहुल वर्मा ,सैनिक लक्ष्मण मिश्रा का विशेष योगदान रहा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें