जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में महासमुंद के अछोली गांव क... - CG Sandesh

जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में महासमुंद के अछोली गांव की भेविका साहू ने मारी बाजी

महासमुंद,अछोली: पढ़ाई तुहार द्वार 2.0 कौशल प्रतियोगिता के विज्ञान के प्रयोग कौशल में कु भेविका साहू, पिता- श्री तुलसी साहू निवासी अछोली ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए है. शिक्षिका कु हेमवंतीन बघेल एवम श्रीमती विजिता प्रधान के मार्गदर्शन में कु भेविका साहू ने इस उपलब्धि को प्राप्त कर शा. पूर्व. मा. शाला अछोली, जिला महासमुंद एवम् ग्राम अछोली को गौरवान्वित किया है.

भेविका के इस सफलता पर संस्था प्रमुख श्री आजुराम साहू , वरिष्ठ शिक्षक श्री ऐत राम साहू, श्रीमती राजकुमारी मार्कण्डेय, संकुल समन्वयक श्री मानिक साहू एवम ग्राम पंचायत सरपंच अछोली ने शुभकामनाएं देकर कु भेविका साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें