बिलासपुर - गुणवत्ता की जांच में सड़क की थिकनेस 55 एमएम की जगह 25 एमएम निकली
कलेक्टर पी दयानंद सड़क की गुणवत्ता नापने तारबाहर चौक पहुंचे। जहाँ उन्होंने सड़क को खुदवाने के बाद खुद स्केल हाथ में लेके उसकी गुणवत्ता नपी। जिसकी थिकनेस 55 एमएम की बजाय 25 एमएम निकली। ख़राब गुणवक्ता पाए जाने पर मौके पर मौजूद सभी पीडब्लूडी अधिकारियों और ठेकेदार को कलेक्टर पी दयानंद ने खूब खरीखोटी सुनाईं। इसके बाद कलेक्टर ने सड़क उखाड़कर दोबारा डालने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने ईई पीडब्लूडी को नोटिस जारी कर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
आपको बता दें कि बिलासपुर में सड़को का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। ताजा मामला तारबाह चौक से गांधी चौक तक डाली जा रही सड़क का है। जो कि यहाँ सड़क एक रात पहले ही बनाई गयी थी.
अन्य सम्बंधित खबरें