पिथौरा : लाखागढ से 10 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : लाखागढ से 10 लीटर महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस को 11 जनवरी 2022 को आरोपी नंदकुमार नायक उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नं 01 लाखाग थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह पिथौरा पुलिस को 11 जनवरी 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम किशनपुर मोड के पास जगदीश सिन्हा रोड किनारे चखना ठेला रखकर लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर ग्राम किशनपुर मोड पहुंचकर घेराबंदी कर जगदीश सिन्हा पिता मोहितराम सिन्हा उम्र 21 वर्ष निवासी किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद को पकडे शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी जगदीश सिन्हा के कब्जे से 05 नग सफेद रंग झिल्ली पाऊच, 05 डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विेवचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें