महासमुंद : शराबी पति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने दे दी जान. - CG Sandesh

महासमुंद : शराबी पति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने दे दी जान.

महासमुंद जिले में एक बार फिर शराबी पति से प्रताड़ित होकर एक महिला के आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार घटना 16 दिसंबर 2021 के सुबह 9 बजकर 45 मिनट की है  जब, कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम नर्रा के अपने घर में रीना यादव ने अपने पति के शराब पी कर मारपीट करने से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच विवेचना में लिया था.

जाँच के बाद पुलिस ने पाया कि मृतिका का पति राजू यादव पिता मोहन यादव उम्र 26 साल शराब पीकर लगातार अपनी पत्नी से मारपीट कर प्रताड़ित करता था जिसपर आरोपी पति राजू यादव पिता मोहन यादव उम्र 26 साल पर पुलिस ने जांच पर से अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से अपराध धारा 306 आईपीसी कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें