बागबाहरा : बिजली खम्भे से टकराई ट्रेक्टर, चालक की मौत.  - CG Sandesh

बागबाहरा : बिजली खम्भे से टकराई ट्रेक्टर, चालक की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक गंगाराम सतनामी उम्र 36 साल साकिन सराईपाली थाना बेलटुकरी जिला नुआपाडा ओडिसा की मर्ग जांच किया। जहां मृतक गंगाराम सतनामी ने 28 अक्टूबर 2021 को रात्रि करीबन 08/00 बजे मृतक अपने भांजा के ट्रेक्टर CG 06 GU 9053 से ट्राली को डोगरीपाली से छोडकर गांव से निकल रहा था तभी शिव सिंग के घर के पास अपनी ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बिजली खम्भा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक के सिर में गंभीर चोटें आयी जिसे ईलाज हेतु डी0 के0 एस 0 अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था जो ईलाज के दौरान 30 अक्टूबर 2021 को डी0 के0 एस 0 अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो जाने पर थाना गोल बाजार में मर्ग क्रमांक 0/21कायम कर जांच शव पंचनामा कार्यवाही किया गया जिसका पी0एम0 रिपोर्ट प्राप्त हुआ पी0एम0 रिपोर्ट में भी डाक्टर साहब द्वारा एक्सीडेंट से सिर में गंभीर चोट आने से मौत होना लेख किये है।

आरोपी मृतक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें