बसना : धारदार हथियार दिखाकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्त... - CG Sandesh

बसना : धारदार हथियार दिखाकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 12 जनवरी 2022 को मुखबिर के फोन से सुचना मिला कि बसना वार्ड नंबर 03 नायकपारा बसना जगदीशपुर रोड में नरेन्द्र नायक नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान बसना वार्ड नंबर 03 नायकपारा जगदीशपुर रोड में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम नरेन्द्र नायक पिता चरण सिंग नायक उम्र 27 साल निवासी नायकपारा बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया । नरेन्द्र नायक के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार (कत्ता) जिसकी कुल लंबाई करीबन 18 इंच तथा फल की चौडाई 2.6 इंच, मुठ से कत्ता की लंबाई 18 इंच व मुठ की लंबाई 06 इंच कीमती 400 /- रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें