महासमुंद : चखना ठेला में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस को 12 जनवरी 22 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेमचा में दीपक देवांगन अपने चखना ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ घटना स्थल दीपक देवांगन का चखना ठेला ग्राम बेमचा गये जहां पर आरोपी दीपक देवांगन द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर दीपक देवांगन पिता जितेन्द्र देवांगन उम्र 24 साल सा0 नयापारा वार्ड नं0 6 पानी टंकी के सामने महासमुंद थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी दीपक देवांगन के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
इसी तरह महासमुंद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बेमचा में रमेश कुमार यादव चिन्टू चखना ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ घटना स्थल ग्राम खैरा थाना जिला महासमुन्द के घटना स्थल चिन्टू ठेला के पास ग्राम बेमचा गये जहां पर आरोपी रमेश कुमार यादव द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर रमेश कुमार यादव पिता भोजराम यादव उम्र 32 साल सा0 लाफिन खुर्द थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी रमेश कुमार यादव के पेश करने पर एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।