सांकरा : टेलर्स दुकान का ताला तोड़कर 24 हजार की चोरी, मामला दर्ज.
सांकरा थाना अंतर्गत वार्ड नं 01 में टेलर्स दुकान का ताला तोड़कर 24 हजार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दिलीप कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि टेलर का काम करता है उसका दुकान वार्ड नं. 01 पोस्ट ऑफिस के बगल में दिलीप टेलर्स के नाम स्थित है वह 11 जनवरी 2022 को शाम 07 करीब दुकान बंद कर उसकी पत्नि जानकी बाई और वह अपने किराये के मकान परसवानी रोड सांकरा में चले गये 12 जनवरी 2022 को सुबह करीब 07 बजे गुरूचरण सेठ ने उसे फोन कर बताये कि तुम्हारे दुकान में चोरी हो गया है। तब वह और नयन कुमार यादव अपने दुकान में जाकर देखें तो कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोडकर दुकान में घुसकर 04 नग सिलाई मशीन, कीमती 20,000 रूपये, 04 नग पेंट बना कीमती 2500 रूपये, 02 नग सफारी कपडा कीमती 1600 रूपये कुल 24100 रूपये का चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.