जशपुरनगर : नगर पंचायत कोतबा में नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मच... - CG Sandesh

जशपुरनगर : नगर पंचायत कोतबा में नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दी गई समझाइश.

दुकानदारों को नो मास्क-नो समान का स्टीकर लगाने के लिए कहा कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में पत्थलगांव विकासखण्ड के नगर पंचायत कोतबा में नगरीय निकाय के कर्मचारियों की टीम द्वारा लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंश का पालन करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

नगर पंचायत कोतबा के कर्मचारियों द्वारा कोतबा के हाट-बाजारों, दुकानों, होटलों में जा-जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समझाइश दी जा रही है। साथ ही दुकानदारों को नो मास्क, नो समान का संदेश देने के लिए कहा जा रहा है और दुकान के सामने नो मास्क- नो समान का स्टीकर लगाने के लिए भी कहा गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें