नाभि में तेल लगाना जवां दिखने के साथ-साथ गर्भधारण, महावारी ज... - CG Sandesh

नाभि में तेल लगाना जवां दिखने के साथ-साथ गर्भधारण, महावारी जैसी समस्याओं के लिए है फायदेमंद, जानिए पूरी जानकारी

नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है. हर रात सोने से पहले अगर आप मात्र दो बूंद तेल भी नाभि में डालते हैं तो सेहत के कई आश्चर्यजनक फायदे मिल सकते हैं. यह त्वचा, प्रजनन, आंखों और मस्तिष्क के लिए अत्यंत उपयोगी है.

नाभि में रोजाना दो बूंद तेल की मालिश आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. यह हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाता है. हमारी त्वचा में निखार आता है. इससे हम जवां दिखते हैं. यदि आप स्कीन पर होने वाले कील मुंहासे से परेशान है तो नाभि में रोजाना 2 बूंद नीम तेल की मालिश कीजिए. कील मुहांसों से छुटकारा पाने में मदद करेगा. नाभि में तेल लगाने से फटे हुए होंठ, फटी एडियां ठीक हो जाती है. त्वचा का रूखापन भी दूर होता है.

इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक हो जाता है. नाभि में तेल लगाने से शरीर के किसी भी भाग में सूजन की समस्या खत्म हो जाती है. सरसों का तेल नाभि पर लगाने से घुटने के दर्द में राहत मिलती है. नाभि पर सरसो तेल लगाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. बादाम का तेल लगाने से त्वचा की रंगत निखर जाती है.

नाभि में तेल लगाने से पेट का दर्द कम होता है. इससे अपच, फ़ूड पॉइजनिंग, दस्त, मतली जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है. इस तरह की समस्याओं के लिए पिपरमिंट आइल और जिंजर आइल को किसी अन्य तेल के साथ पतला करके नाभि में लगाना चाहिए.

 कोकोनट या ऑलिव आइल को नाभि में लगाने से महिलाओं के हार्मोन संतुलित होते हैं और गर्भधारण की संभावना बढ़ती है. नाभि में तेल लगाने से पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की वृद्धि और सुरक्षा होती है. माहवारी से संबंधित समस्याओं से आजकल हर दूसरी-तीसरी महिला ग्रस्त मिलती है. अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द हो तो रूई के फाहे में थोड़ी सी ब्रांडी लगाकर नाभि में लगाने से ये दर्द तुरंत दूर हो जाता है. नाभि की नियमित रूप से सफाई बहुत जरूरी है इसके लिए कुसुम, जोजोबा, ग्रेप्स सीड, या इसी तरह के अन्य हल्के तेलों को रूई में लगाकर नाभि में लगायें और धीरे-धीरे मैल साफ़ करें.

(नोट: यह लेख केवल जानकारी के आधार पर लिखा गया है)


अन्य सम्बंधित खबरें