बसना : दो मोटरसायकल की भिड़त में एक की मौत. - CG Sandesh

बसना : दो मोटरसायकल की भिड़त में एक की मौत.

बसना पुलिस ने 15 दिसम्बर को सड़क दुर्घटना में हुए एक व्यक्ति के मौत के मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों एवं गवाहों को कथन लिया जिन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर 2021 को ओंकार प्रसाद पटेल निवासी कुम्हारी का अपने मो0सा0 में अपने पिता मेघनाथ पटेल को पिछे बैठाकर दोनो घरेलु कार्य से बसना जा रहे थे, गौरटेक एवं बोहारपार के बीच दोपहर करीबन 03.00 बजे पहुंचे थे कि पिछे से मो0सा0 क्रं0 CG06GS4586 का चालक गेर्राभांठा निवासी कौशल पटेल के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेघनाथ पटेल मोटर सायकल से गिरने से सिर में काफी गंभीर चोंट लगा जिसे 108 के माध्यम से सीएचसी बसना लाये जहां तत्काल रिफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती किये जहां ईलाज के दौरान दिनांक 16 दिसम्बर 21 को उसकी मृत्यु हो गयी । जांच पर मोटरसायकल चालक का अपराध धारा 304ए भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें