सांकरा : हार्न बजाने पर शराबी ने कर दी पिटाई.
थाना सांकरा अंतर्गत ग्राम लोहराकोट में शराब के नशे में मुझे क्यों हार्न बजा रहा है कहकर कर दी पिटाई जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
सुरेश डडसेना ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी 2022 को वह शाम 06 बजे अपने घर के सामने गेट के पास अपने मोटर सायकल खडा करके गेट खोलने के लिये हार्न दे रहा था उसी समय उसके गांव के सचिन डडसेना उम्र 22 वर्ष के द्वारा शराब के नशे में मुझे क्यों हार्न बजा रहा है कहकर गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास आकर गाली गलौच कर झुमा झटकी कर मारपीट करना शुरू कर दिया जिससे उसके कान के पास और सिर में हाथ मुक्का से मारपीट किया उसके द्वारा चिल्लाने पर तेजकुमार और मनीराम इन लोगों ने आकर बीच बचाव किये एवं झगडा को शांत कराये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.