बागबाहरा : अलग-अलग मामलों में सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने 14 जनवरी को दो अलग-अलग मामलों में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है.
जिसमे FCI के बगल पान ठेला के पास बागबाहरा में आरोपी चम्पू देवांगन पिता गुहाराम देवांगन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 15 दैहानील भांठा बागबाहरा से अवैध रूप से अंको के आधारा पर रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते मिलने पर आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 840 रू और 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया है.
इसी तरह अशोक यादव पिता माधव राम यादव उम्र 44 साल निवासी वार्ड नं. 15 दैहानील भांठा बागबाहरा को उसके पान ठेला में अवैध रूप से अंको के आधारा पर रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते मिलने पर आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 930 रू और 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें