खल्लारी : कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : कार ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

संदीप सोनी  ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी 2022 को वह अपने मारूती अल्टो 800 कार क्रमांक CG 04 KS 4869 में घरेलु काम से रायपुर जा रहा था, गाडी को ड्रायवर मिश्रा सिन्हा चला रहा था. इसी दौरान सुबह करीबन 10-11 बजे ग्राम बी के बाहरा NH353 रोड के पास सामने से आ रही मारूती इक्को कार क्रमांक CG 04 HR 0966 के चालक द्वारा अपनी कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुये संदीप की मारूती अल्टो 800 कार क्रमांक CG 04 KS 4869 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

दुर्घटना से संदीप को दाहिने हाथ के कन्धा एवं दाहिने मस्तक में चोंट लगा, तथा ड्रायवर मिश्रा सिन्हा के कमर एवं सिर में चोंट लगा है. संदीप ने बताया कि उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.

संदीप ने बताया कि वह मोबाईल से घटना की जानकारी अपने दोस्त महेन्द्र चंद्राकर एवं देवज्ञ चंद्राकर को दिया. जहाँ कुछ देर बाद उसके दोस्त महेन्द्र चंद्राकर एवं देवज्ञ चंद्राकर आये और दोनो को डायल 112 वाहन से ईलाज के लिये CHC बागबाहरा लेकर गये.

जहाँ CHC  बागबाहरा में दोनो का प्राथमिक उपचार करने के बाद रिफर करने पर ड्रायवर मिश्रा सिन्हा को V. Y. अस्पताल रायपुर ईलाज के लिए लेकर गये जहां पर उसका ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मारूती इक्को कार क्रमांक CG 04 HR 0966 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें