सांकरा : सिलाई दुकान से ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, ... - CG Sandesh

सांकरा : सिलाई दुकान से ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, 4 नग सिलाई मशीन और पूर्व में चोरी किये मोटरसायकल भी जप्त.

सांकरा में सिलाई मशीन दुकान से ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2022 के सुबह प्रार्थी दिलीप कुमार पिता रामकृष्ण यादव उम्र 46 वर्ष परसवानी रोड़ सांकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसके ट्रेलर्स (सिलाई मशीन) दुकान से ताला तोड़कर अंदर रखे 04 नग सिलाई मशीन,  04 नग पेंट शर्ट,02 नग सफारी कपड़ा कीमती करीबन 24000 हजार रुपये को चोरी कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना सांकरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी सांकरा वीणा यादव को तत्काल टीम बनाकर प्रकरण का शीघ्र निकाल करने निर्देशित किया, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अलग अलग टीम बनाकर रवाना किया गया.

पतासाजी के सी.सी टीव्ही  फुटेज के आधार पर, संदेह में बसना बस स्टैंड के पास से धनीराम पिता मनमोहन सिंह बरिहा उम्र 26 वर्ष साकिन कैलाशपुर डोंगरीपाली थाना पिथौरा को कड़ाई से पूछताछ किया गया, तो चोरी के घटना करना कबूल किया, तथा बताया कि 04 नग सिलाई मशीन को रिपेरिंग के बहाने बसना के दो अलग अलग दुकान में छिपा कर रखना, तथा घटना में प्रयुक्त पूर्व में चोरी किये मोटर सायकिल व 04 नग पेंट शर्ट, 02 नग सफारी कपड़ा को घर मे छिपाकर रखना कबुल किया जिसे अलग अलग मेमोरेंडम लेकर कर सत- प्रतिशत चोरी के मशरुका 04 नग सिलाई, 04 नग पेंट शर्ट, 02 नग सफारी कपड़ा,  01 एक्टिवा 125 मोटरसाइकिल (पूर्व चोरी सुदा) 01 चोरी के सायकल जुमला कीमती 51,000 को बरामद किया गया. और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लिया गया.

यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुमार मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी वीणा यादव, सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार साहू,  प्रधान आरक्षक रामचरण चौहान, प्रधान आरक्षक बाजीपाल बाघ, आरक्षक रमाकांत साहू, जितेश साहू, वीरेंद्रपटेल, ज्ञानसिंग सिदार, कमल साहू, प्रदीप पाढ़ी, दिलीप पटेल, अनिल खांडे, राजेश प्रधान तथा अन्य थाना सांकरा स्टाफ का योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें