कोमाखान : तेज रफ्तार लापरवाही के चलते युवक हुआ हादसे का शिका... - CG Sandesh

कोमाखान : तेज रफ्तार लापरवाही के चलते युवक हुआ हादसे का शिकार.

कोमाखान थाना अंतर्गत NH- 353 रोड जगत ग्राम पटपरपाली के पास तेज रफ्तार लापरवाही के चलते एक युवक हादसे का शिकार हो गया जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हेमसागर साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम करहीडीह वह कारपेंटर का काम करता है, जो 15 जनवरी 2022 को सुबह उसके बड़े पिता जी का लड़का लेखचंद साहू को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG04MP7005 से जगत गुप्ता ग्राम पटपरपाली के पास घर से जाने के लिये निकला था.

इसी दौरान NH353 रोड जगत गुप्ता के घर के सामने लाल रंग की मराजो महिन्द्रा कार क्रमांक CG10AP8117 के चालक द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार लापरवाही से चलाते लाकर लेखचंद साहू के मोटर सायकल क्रमांक CG04MP7005 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे लेखचंद साहू को चेहरा, सिर, बाये पैर, हाथ एवं बदन के अन्य हिस्सों में चोंट आया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मराजी महेन्द्रा कार क्र- CG-10 AP-8117 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें