छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन के तीन नए मरीज मिले, मचा हड़कंप - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन के तीन नए मरीज मिले, मचा हड़कंप

जिले में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। 31 दिसंबर को इन सभी का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग भुवनेश्वर भेजा गया था, जहां आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

ये मरीज शहर के विनोबा नगर, गीतांजली सिटी और नर्स कॉलोनी के रहने वाले है। बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। रविवार को प्रदेश में 3963 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3303 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। आज 3963 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 12.17 प्रतिशत हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,792 हो गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें