सीजीपीएससी में इन पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें अप्ल... - CG Sandesh

सीजीपीएससी में इन पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें अप्लाई, जानिए पूरी खबर

सरकारी नौकरी का उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर.CGPSC Recruitment परीक्षा को लेकर पीएससी ने दिशा निर्देश जारी किया है. निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे. नोटिफिकेशन के अनुसार 300 मार्क्स की परीक्षा होगी. जबकि 30 अंक का साक्षात्कार होगा.

छत्तीसगढ़ शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक के कुल 10 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से आवेदन मंगाए जाएंगे. निर्देश के अनुसार 28 जनवरी से सहायक संचालक आवेदन की प्रकिया प्रारंभ होगी. 

उसी तरह ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत साइंटिफिक ऑफिसर के एक पदों पर भर्ती होगी. 18 जनवरी से साइंटिफिक ऑफिसर के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसे लेकर पीएससी से निर्देश जारी किए हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें