महासमुन्द : पेशाब करने गये व्यक्ति का बाइक सहित जनरल सामान च... - CG Sandesh

महासमुन्द : पेशाब करने गये व्यक्ति का बाइक सहित जनरल सामान चोरी, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम खरोरा NH353 शहीद स्मारक के पास पेशाब करने गये व्यक्ति का बाइक सहित जनरल सामान चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है

तेजराम देवांगन ने पुलिस को बताया कि बेलसोण्डा रेल्वे क्रासिंग के पास होटल एवं जनरल स्टोर्स की दुकान है जिसमें वह और उसका भाई गोविंद दोनो चलाते है कि 17 जनवरी के शाम को स्वयं के मो0सा0 HF डिलक्स क्र0 CG 06 GL 0805 में होटल एवं जनरल स्टोर्स का सामान लेने महासमुंद आया था। जनरल सामान तेल, बेशन, मैदा, साबून,निरमा वगैरह लेकर अपने मो0सा0 में लोड कर वापस घर जा रहा था कि रात करीब 09 बजे ग्राम खरोरा मेन रोड NH353 शहीद स्मारक के पास मो0सा0 को खड़ी कर रोड किनारे पेशाब करने लगा कि उसी समय दो व्यक्ति आये और उसकी मो0सा0 को स्टार्ट कर सामान सहित चोरी कर नदी मोड़ की ओर रोड में भाग गये। फिर वह अपने भाई गोविन्द को मोबाईल फोन कर घटना की बात बताया और वह लिफ्ट लेकर अपने होटल दुकान गया तो कुछ समय बाद उसका भाई एवं अन्य दो लोग उसकी मो0सा0 एवं एक व्यक्ति को पकड़कर लाये। जिसे नाम पता पूछने पर शेख सलीम पिता मोहम्मद शगीर उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं0 10 पुराना मछली मार्केट महासमुंद का रहने वाले बताया तथा एक अन्य व्यक्ति भाग गया बताये। मो0सा0 व सामान सहित जुमला कीमती 40000 रूपये को चोरी कर ले गये थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा  34-IPC, 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें