महासमुंद : रास्ता रोककर चाकू व लोहे के राड से मारकर किया घायल.
महासमुंद थाना अंतर्गत ईमलीभाठा में रास्ता रोककर चाकू और लोहे के राड से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राज चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी 2022 के सुबह 09.30 बजे अपने मो0सा0 से चाय पीने के लिए साहू काफी हाउस जा रहा था कि शिव मंदिर के पास पहुंचा तो रूपेश गिरी एवं सिध्दार्थ साहू ने उसे रास्ते में रोककर पुरानी रंजीश की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए रूपेश गिरी चाकू जैसे हथियार एवं उसके साथ सिध्दार्थ साहू लोहे के राड से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। मारपीट करने से दाहिने जांघ और पीठ में चोट लगा है। मारपीट को होरी साहू और हिमांशु चंद्राकर देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें