सरायपाली : फाटाखा फोड़ने से मना करने पर अंगुठे को दांत से काटकर पहुंचाया चोंट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम आंवलाचक्का में फाटाखा फोड़ने से मना करने पर अंगुठे को दांत से काटकर पहुंचाया चोंट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
धरमलाल यादव ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी 2022 के सुबह 07 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था उसका चचेरा भाई सोहनलाल उसके घर नाती होने की खुशी में फटाका फोड़ रहा था। फटाका उसके नजदीक आकर फट रहा था। तो उसने उसे दूर में जाकर फटाका फोड़ने बोला तब सोहन लाल गुस्से में आकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर उसके दाहीने हाथ के अंगूठा को अपने दांत से काटकर चोट पहुंचाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें