इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 570 पदों पर बंपर निकाली भर्तियां, 12वीं, आईटीआई(ITI), डिप्लोमा पास कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 570 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है. जो उम्मीदवार तकनीकी और गैर तकनीकी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है. बता दें कि इस आवेदन के जरिए वेस्टर्न रीजन मार्केंटिंग डिविजन में 570 तकनीकि और गैर तकनीकि लोगों की नियुक्ति की जाएगी.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है. उम्मीदवारों के इसे http://www.rectt.in लिंक के माध्यम से जमा करना होगा. आवेदक की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष की रखी गई है. इससे कम या अधिक उम्र के कोई भी व्यक्ति इस नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. वर्ष 2022 के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के विभिन्न स्थानों पर कुल 570 रिक्तियां उपलब्ध हैं. उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज़ सत्यापन के बाद 100 अंकों के ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
योग्यता:
1. ट्रेड अपरेंटिस – एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित पूर्णकालिक ITI होना चाहिए.
2. तकनीशियन अपरेंटिस – मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा (एससी / एसटी उम्मीदवारों के मामले में 45%) होना चाहिए.
3. ट्रेड अपरेंटिस-अकाउंटेंट: न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में नियमित पूर्णकालिक ग्रेजुएट (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के मामले में 45%) होना चाहिए.
4. ट्रेड अपरेंटिस – डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष ‘डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर’ में स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए.
5. ट्रेड अपरेंटिस-रिटेल सेल्स एसोसिएट (स्किल्ड सर्टिफिकेट होल्डर्स) – 12वीं पास होना चाहिए.