अंडर-19 वर्ल्ड कप के बीच सफर में कोरोना ने खींचा टांग , कप्त... - CG Sandesh

अंडर-19 वर्ल्ड कप के बीच सफर में कोरोना ने खींचा टांग , कप्तान के साथ 7 खिलाड़ी पॉजीटिव

पॉजीटिव पाए गए सभी खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया है. कोरोना संक्रमित होने के कारण फिलहाल निशांत सिंधू टीम का नेतृत्व ले रहे हैं.

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘भारत के तीन खिलाड़ी परसों संक्रमित पाए गए , उन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट से पहले ही आइसोलेशन में भेज दिया गया था. सुबह मैच से पहले कप्तान यश धुल और उप कप्तान शेख रशीद की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस वजह से उन्हें भी मैच से बाहर होना पड़ा.

वेस्टइंडीज दौरे में भारतीय टीम के कुल 17 खिलाड़ी

मैच के दौरान हालात इतने गम्भीर हो गए कि टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने के लिए कोचों को मैदान पर पहुंचना पड़ा. ICC ने इस टूर्नामेंट के लिए केवल 17 खिलाड़ियों को साथ लेने की अनुमति दी थी. 

इसलिए टीम का मैच खेलना संभव हुआ

शुरुआती मैच में धुल ने धमाकेदार पारी खेली थी जिस के कारण भारतीय टीम वर्ल्ड कप के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया था. लेकिन अब उनका मैदान में ना होना टीम इंडिया के सफर को कितनी भरी पड़ सकती है ये देखने की बात है. वैसे में टीम की जीत बरकरार रखने की सभी को उम्मीद है.


अन्य सम्बंधित खबरें