खल्लारी : झोपडीनुमा चखना दुकान से शराब पिलाने की सुविधा उपलब... - CG Sandesh

खल्लारी : झोपडीनुमा चखना दुकान से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

खल्लारी पुलिस को 19 जनवरी 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम लभराकला में एक व्यक्ति अपने घर के सामने झोपडीनुमा चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कर रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाह के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी संतराम खडिया उम्र 50 साल साकिन लभराकला थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से दो 180 MLवाली देशी प्लेन शराब पौवा शीशी में 50-50 MLशराब भरी हुई कीमती 60/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लभराकला में एक व्यक्ति अपने घर के सामने झोपडीनुमा चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कर रहा है पुलिस स्टाफ स्टाफ एवं गवाह के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी रेखराम पटेल 35 साल साकिन लभराकला थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक180 MLवाली देशी प्लेन शराब पौवा शीशी में 60 MLशराब भरी हुई कीमती 30/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लभराकला में एक व्यक्ति अपने घर के सामने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कर रहा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। आरोपी सुनीत खडिया उम्र 27 साल साकिन लभराकला थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक180 MLवाली देशी प्लेन शराब पौवा शीशी में 60 MLशराब भरी हुई कीमती 30/- रूपये एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तेन्दुकोना पुलिस को 19 जनवरी 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम घोंच में ज्ञानी दास लहरे ग्राम घोंच बेलर चौक मुर्गी दुकान पास आम जगह में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया। शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये। ज्ञानी दास लहरे उम्र 23 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला। मौके पर दो पाऊच झिल्ली में करीबन 50ML महुआ शराब बची एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास व 01 नग नमकीन मिक्चर पैकेट कुल 35/- रूपये मिला. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें