कोविड -19 की तीसरी लहर देश में जनवरी 23 को चरम सीमा छू सकती ... - CG Sandesh

कोविड -19 की तीसरी लहर देश में जनवरी 23 को चरम सीमा छू सकती है...

नई दिल्ली: अनुसंधानकर्ताओं में शामिल मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पहले ही, बीते सात दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या चरम पर पहुंच चुकी है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के एक वैज्ञानिक के अनुसार, भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर 23 जनवरी को चरम पर पहुंच सकती है. इस दौरान रोजाना संक्रमण के चार लाख से कुछ कम मामले सामने आ सकते हैं. आईआईटी-कानपुर के प्रोफेसर व 'सूत्र कोविड मॉडल' से जुड़े महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कोविड मामलों की संख्या का पता लगाने और इस संबंध में अनुमान जताने के लिए ‘सूत्र कोविड मॉडल' का उपयोग किया गया है.

मनिंद्र अग्रवाल के अनुसार इस सप्ताह महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में कोविड ​​​​-19 के मामले चरम पर होंगे, जबकि आंध्र प्रदेश, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अगले सप्ताह इनके चरम पर पहुंचने की आशंका है.

उन्होंने बताया, ''भारत में 23 जनवरी को दैनिक मामलों की संख्या चरम पर पहुंचने का अनुमान है. तब इन मामलों की संख्या चार लाख से कुछ कम रह सकती है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता महानगरों में पहले ही इनकी संख्या चरम पर हैं.''


अन्य सम्बंधित खबरें