भारतीय नौसेना ने IT SSC Officer के लिए मंगाए आवेदन, जल्दी कर... - CG Sandesh

भारतीय नौसेना ने IT SSC Officer के लिए मंगाए आवेदन, जल्दी करें

भारतीय नौसेना में सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है भारतीय नौसेना ने 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. 27 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अंतिम तिथि 8 फरवरी रखी गई है. 


 भारतीय नौसेना द्वारा पुरुष उम्मीदवारों से चार वर्षीय बी.टेक डिग्री कोर्स 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम और IT SSC Officer के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं. जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारम्भ की जाएगी. इस भर्ती के तहत इंडियन नेवी में कुल 50 पदों को भरा जाएगा. इसके अलावा अभ्यार्थी इस लिंक ​https://www.joinindiannavy.gov.in/ के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवरों को सलाह दी जाती हैं कि भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो जाने के बाद जल्द ही आवेदन कर दें. अंत में साइट पर अधिक लोड होने के चलते आवेदन करने में समस्या आ सकती है.

योग्यता: अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में 60% अंकों के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए. साथ ही 60% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस में बीई/बी.टेक/एम.टेक/सीएसई/आईटी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सिक्योरिटी/सिस्टम एडमिन एंड नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम्स एंड नेटवर्किंग/डेट एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या MCA होना चाहिए.

आयु सीमा: सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों का जन्म 02/07/1997 से 01/01/2003 के बीच होना चाहिए.


अन्य सम्बंधित खबरें