तुमगाँव : छोटा हाथी के टक्कर से बाइक सवार घायल.
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कोडार के पास छोटा हाथी के टक्कर से बाइक सवार घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सोहन साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम 20 जनवरी 22 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 1681 से वह और उसका दादा मोरध्वज साहू रायपुर जा रहे थे मोटर सायकल को वह स्वयं चला रहा था पीछे उसका दादा बैठा था कि करीबन 12.00 बजे ग्राम कोडार छोटू गैरैज के सामने छोटा हांथी क्रमांक CG 04 NH 6410 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक बिना एन्टीगेटर दिये हुये विपरीत दिशा में मोड़कर उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 1681 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वे दोनो मोटर सायकल सहित गिर गये गिरने से उसे कोई चोंट नहीं आया है एवं उसके दादा के सिर व दाहिने हांथ में चोंट लगा है ईलाज हेतु उसके दादा को शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती किये थे जहां से रिफर करने पर आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छोटा हांथी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.